International Trends

Nvidia Review In Hindi: Nvidia क्या काम करती है और Nvidia कंपनी की पूरी इतिहास को जानिए

दोस्तों आज हम Nvidia कंपनी के बारे में आपको जानकारी देने वाले है। आप में से कई लोग Nvidia का नाम जरूर सुने होंगे और आप Nvidia के बारे में पूरी जानकारी लेना भी चाहेंगे। काफी लोग Nvidia कंपनी का नाम तो सुना है परंतु इस कंपनी कहां की है क्या करती है इसके इतिहास के बारे में किसी को कुछ नहीं पता होता है। कोई भी कंपनी ऐसे ही बड़ी ब्रांड नहीं बन जाती है। Nvidia इतनी बड़ी कंपनी खड़ा होने के पीछे एक बहुत बड़ी इतिहास है।

तब जाकर Nvidia कामयाबी पाया  है और दुनिया में अपना नाम कमाया है। जब भी कोई कंपनी दुनिया में अपनी पहचान या ब्रांड बनती है तो उसके पीछे एक संघर्ष की कहानी होती है। Nvidia भी संघर्ष करके ब्रांड बना है। दोस्तों आज के इस आर्टिकल्स में हम आपको इस कंपनी की पूरी जानकारी देने वाले है। अगर आप Nvidia कंपनी के बारे में जानने को इच्छुक है तो इस आर्टिकल्स को लास्ट तक पढ़िए आपको पूरी सही जानकारी मिलेगा। 

Nvidia क्या है

Nvidia एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय औद्योगिक कंपनी है। यह अमेरिका के सांता क्लारा, कैलिफोर्निया में स्थित है। Nvidia कंपनी की स्थापना जेन्सेन हुआंग के द्वारा 5 अप्रैल 1993 को किया गया। जेन्सेन हुआंग का जन्म ताइवान के ताइनान शहर में हुआ था। जेन्सेन हुआंग 9 साल में ही अमेरिका चले गए। उनके पालन पोषण और शिक्षा अमेरिका में ही हुआ। 

Nvidia क्या काम करता है

Nvidia कंपनी मुख्य रूप से ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) निर्माण करता है। Nvidia आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी काम करता है। 2023 में Nvidia GPU सेमीकंडक्टर निर्माण में विश्व बाजार में 80% हिस्सेदारी लिया। आपको अब समझना चाहिए कि GPU क्या होता है। GPU एक विशेष चिप होता है जो डिस्प्ले वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ड्राइवर के बोर्ड में लगाए जाते है। जिसका निर्माण Nvidia कंपनी करती है। Nvidia कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में भी अपना कदम आगे बढ़ रहा है। निचे हम आपको विस्तार से समझाने की कोशिश करते है की GPU क्या होता है।

इसे जरुर पढ़ें –

GPU क्या होता है 

GPU का पूरा नाम Graphic Processing Unit होता है। GPU एक विशेष इलेक्ट्रॉनिक चिप है जो किसी भी डिस्प्ले वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में लगी होती है। जैसे कंप्यूटर मोबाइल,कंप्यूटर,लैपटॉप, गेम कंसोल और अन्य सभी डिस्प्ले वाली डिवाइस आदि सभी में GPU का काम होता है। GPU का काम होता है डिस्प्ले पर इमेज और वीडियो को तुरंत प्रस्तुत करना। GPU यूजर के द्वारा दिए गए ग्राफ़िक इनपुट को समझ कर तुरंत आउटपुट देने का काम करता है। यह ग्राफिक के काम करने के प्रोसेस को तेज बनाता है। GPU ग्राफिकल कैलकुलेशन काफी तेज करता है क्यों की ये डिवाइस के Motherboard में CPU साथ ही लगा होता है।

आपको जो डिस्प्ले पर सेकंड में इमेज और वीडियो दिखाता है वह GPU का ही कमाल है। पहले CPU को यह काम करना पड़ता था। आज कल  3D और Ultra Mode में वीडियो और इमेज को डिस्प्ले पर जल्दी प्रस्तुत करने में GPU मुख्य भूमिका निभाता है। पहले CPU यह काम किया करता था। परंतु आज के टेक्निकल जमाने में बदल रहे मॉडर्न के तरीके को लेकर GPU चिप इस में महारथ हासिल की है। नई तकनीक में अब GPU चिप डिस्प्ले सहायक के रूप में लगाया जाता है ताकि डिस्प्ले पर फोटो और वीडियो जल्दी प्रस्तुत किया जाए। GPU के कारण ही आप स्थिर तरीके से गेम खेल पाते हैं या सही रूप में वीडियो इमेज को देख पाते है।

Nvidia का इतिहास 

सन 1993 में जेन्सेन हुआंग के द्वारा Nvidia कंपनी की स्थापना हुआ। सब कुछ सही चल रहा था। शुरुवात में कम्पनी का नाम NVI था।  कंपनी गेमिंग कंसोल को ले कर जोड़ों से काम कर रहा था और अपनी ब्रांडिंग बना रहा था। 1996 में कंपनी की हालत ख़राब होने लगी। कंपनी ने अपने आधे से ज्यादा कर्मचारी को नौकरी से निकल दिया। 22 जनवरी 1999 को कंपनी सार्वजनिक हुआ था। Nvidia ने 1999 के अंत में अपना Geforce 126 लॉन्च किया। Geforce 126 कंपनी ने अपना पहला GPU लॉन्च किया। Geforce 126 वीडियो गेमिंग के हार्डवेयर में लगाया जाता था। Geforce 126 जो था वो 120 मेगाहर्ट्ज का था।  

कंपनी का पहला GPU बाजार की बहुत प्रभावित किया। सफलता  पाने के बाद Nvidia ने Microsoft कंपनी के साथ हाथ मिला कर गेमिंग कंसोल के लिए GPU बनाने लगा। 1999 में Nvidia ने 200 मिलियन डॉलर का बिज़नस किया। साल 2000 में कंपनी ने 3D गेमिंग कंसोल के GPU पर भी काम करने लगा। कंपनी ने 10 January 2011 ने Intel (इंटेल) कंपनी के साथ क्रॉस-लाइसेंसिंग प्रोग्राम को ले कर समझौता किया और उनके साथ मिल कर 1.2 मिलियन डॉलर का बिज़नस किया। नवम्बर 2011 Nvidia मोबाइल के लिए भी चिप बनाने लगी। February 2013 अपना नया मुख्यालय निर्माण किया।

2014 से गेमिंग,ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल डिवाइस में Nvidia का GPU) चिप लगाने लगा। कंपनी ने इलेक्ट्रिक चिप की दुनिया में एक क्रांति ला दिया। 27 मार्च, 2018 को एनवीडिया क्वाड्रो जीवी 100 और 27 सितंबर 2018 को RTX 2080 GPU लॉन्च किया। 11 मार्च 2019 कंप्यूटर के बेस्ट GPU बनाने लगा और कंप्यूटर की दुनिया में भी अपना नया पहचान हासिल किया। 2020 में Nvidia कंपनी में इंग्लैंड में कैम्ब्रिज-1 नामक सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर बनाने की घोषणा किया। 2022 में Nvidia ने Intel कंपनी के साथ GPU चिप बनाने को अपना घोषणा किया। 2023 में गेटी इमेज ने Nvidia के साथ Generative AI  में साथ साथ काम करने का घोषणा किया है।

निष्कर्ष –

आज आपने इस आर्टिकल में सिखा Nvidia कंपनी के बारे में Nvidia कंपनी क्या करती है कंपनी कहाँ की है और इसके पूरे इतिहास को समझा। आशा करता हूँ की आपको पूरी सही जानकारी मिला होगा।