Earn Money

Viralo App Review: Viralo App क्या है और यह कैसे काम करता है | क्या Viralo App Safe है

Instagram यूजर जितने भी है वह अपना प्रोफाइल मोनेटाइज करने Reels बनाकर पैसा कमाना चाहते है। परन्तु अपने Instagram प्रोफाइल को मोनेटाइज करना इतना आसान नहीं है। लेकिन सभी इंस्टाग्राम यूजर्स का सपना होता है कि हम इंस्टाग्राम पर पैसा कमाए। कुछ यूजर्स इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल मोनेटाइज नहीं होने के बावजूद भी Reels पर अच्छा व्यूज आने को लेकर एफिलिएट और स्पॉन्सरशिप से अच्छी कमाई कर लेते है। 

Viralo App Review

दोस्तों पर आज हम इंस्टाग्राम पर जो छोटे क्रिकेटर है उनके लिए हम बात करने वाले है कि वह इंस्टाग्राम पर Reels से पैसे कैसे कमा सकते है। अपने रेल को मोनेटाइज कैसे कर सकते है। दोस्तों अभी मार्केट में Viralo App काफी तेजी से वायरल हो रही है। जो आपको इंस्टाग्राम पर रील को मोनेटाइज करके पैसे कमाने का वादा करती है। आज हम Viralo App के बारे में बताने जा रहे है। Viralo App क्या है और यह कैसे काम करता है। क्या यह सच है कि Viralo App से पैसा कमाया जा सकता है। हम इन टॉपिक के बारे में आपको बताने जा रहे है अगर आप इच्छुक है और Viralo App के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से चाहते है। तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए आपको समझ आ जाएगा।

Viralo App क्या है

Viralo को Rigi का पावर मिला है। Viralo App को 23 अक्टूबर 2023 को Rigi कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है। इसका ऑफिस Bangalore, Karnataka में स्थित है। Viralo में आप अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल जोड़ना पड़ता है। Viralo App में आपको चैलेंज में भाग लेना होता है। आप इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करेंगे और रील पर जो व्यूज आएगा उसे व्यूज का आपको Viralo हो पैसा देगा। 

Viralo कैसे काम करता है 

Viralo में आपको अपना इंस्टाग्राम का ID जोड़ना होता है। Viralo App में आपको चैलेंज दिया जाता है। उस चैलेंज में भाग लेकर आप पैसा कमा सकते है। चैलेंज का बजट (Budget) राशि बताई जाती है। बजट में जितने राशि दिखाई गई है उतने राशि क्रिएटर में बांटा जाता है। चैलेंज में आपको इंस्टाग्राम पर Reels बनाने के लिए बोला जाएगा। आपके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बनाए गए रेल पर जितना व्यू आता है। आपको व्यूज के हिसाब से आपको Viralo App पेमेंट करेगा। इंस्टाग्राम आपको अगर काम फ्लावर्स है और आपके वीडियो पर कितना अच्छा व्यूज आ जाए तो भी आपको इंस्टाग्राम पैसा नहीं देगा। 

परंतु Viralo App पर अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल जोड़ देंगे तो आपको इंस्टाग्राम पर Reels पर व्यूज के हिसाब से पैसा मिलेगा। आपके पास इंस्टाग्राम पर काम फॉलोअर्स है फिर भी आपको उसी के हिसाब से पैसा मिलेगा। इंस्टाग्राम पर बनाए गए Reels पर व्यूज के हिसाब से Viralo आपको पैसा देता है। Viralo में काम करने के लिए आपको Viralo App में रजिस्ट्रेशन करना होता है। उस पर अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल जोड़ना होता है। यह प्रक्रिया आपको कैसे करना है नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे है।

रजिस्ट्रेशन

  • Viralo App में रजिस्ट्रेशन कैसे करे
  • प्ले स्टोर पर जाएं और Viralo App को डाउनलोड करें।
  • Viralo App को खोलें अपना मोबाइल नंबर दे।
  • मोबाइल पर ओटीपी आएगा ओटीपी देखकर सबमिट कर दे।
  • आगे अपना First और Last नाम दे कर Let’s Viralo पर क्लिक करें।

Instagram कैसे Connect करें 

  • अब Home सेक्शन में Connect Instagram वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर से Connect आएगा उस सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • अब Continued वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • have You Switched Instagram Account To A Professional Account वाले सेक्शन पर Yes करें।
  • Is your Instagram Account Connected To Facebook Page वाले सेक्शन पर Yes करें। 
  • अब नीचे Continue वाले सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • आगे Login With Facebook वाले सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • Facebook पेज पर ले कर जाएगा जारी रखे वाले सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • अब वो पेज/आईडी चुने जो आप Facebook से इंस्टाग्राम खाता बना रखे है।
  • सेवा करें वाले सेक्शन आएगा उस पर क्लिक करे।
  • अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल को जोड़ें। 

Viralo में चैलेंज क्या होता है

कंपनी यूजर को Instagram में Reel बनाते समय Reel में अपना Promotional Mattel जोड़ने को बोलता है। आप अपने Instagram के जिस Reel में Viralo App के Challenge या Participate में दिए Promotional Mattel को जोड़ते है सिर्फ वही Reel पर आये Views का आपको पैसा देगा। जब तक कंपनी को कुछ फायदा नहीं होगा तो वो फ्री में Instagram यूजर को पैसा क्यों देगा। Viralo अपने Challenge या Participate के द्वारा आपके Reel के माध्यम अपना विज्ञापन करता है। 

इसे जरुर पढ़ें –

Viralo का क्राइटेरिया

Viralo App से पैसे कमाने के लिए कुछ क्राइटेरिया है जिससे आपको पूरा करना होता है। इस क्राइटेरिया को अगर आप पूरा कर चुके है तो आप पैसा कमा सकते है। आप क्राइटेरिया को पूरा नहीं कर पाया है तो आप यहां से पैसे नहीं कमा सकते है। Viralo का क्राइटेरिया कोई कठिन नहीं है। उन्होंने अपना क्राइटेरिया रखा है यूजर्स के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कम से कम 1000 Followers होने चाहिए। 1000 Followers अगर आपके है तो ही आप यहां पर इंस्टाग्राम प्रोफाइल अटैच करना। क्योंकि Viralo जो है वो 1000 से कम फ्लावर्स वाले इंस्टाग्राम यूजर्स को चैलेंज में पार्टिसिपेट करने का मौका नहीं देता है।

क्राइटेरिया शर्तें – 

  • App में मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • Instagram प्रोफाइल Facebook से जुड़ा (Link)  होना चाहिए।
  • इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 1,000/ Followers होने चाहिए।
  • आपका Instagram Professional ID होना चाहिए।
  • आपको KYC भी करना पड़ेगा।
  • चैलेंज में बजट (Budget) रहने पर पैसा मिलेगा।

Viralo App फायदे और नुकसान

इस ऐप में आपको फायदे और नुकसान दोनों को समझना होगा। इस एप्लीकेशन में फायदे और नुकसान दोनों यूजर्स को है। दोनों बातों को ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आप फायदे और नुकसान को समझे उसके बाद Viralo App से पैसे कमाने के बारे में सोचिए। नीचे हम आपके फायदे और नुकसान दोनों की जानकारी देने जा रहे है।

फायदे

  • इंस्टाग्राम आईडी पर 1,000 फ्लावर्स है तो आप चैलेंज में भाग ले सकते है।
  • इंस्टाग्राम आईडी पर 1,000 फ्लावर्स है तो आप Viralo से पैसा कमा सकते है।
  • आपको व्यूज के अच्छे पैसे मिल जाते है।
  • Rigi कम्पनी का विश्वास मिलता है।
  • सपोर्ट के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया गया है।
  • यूजर्स Information के लिए WhatsApp Channel पर फॉलो कर सकते है।
  • Refer करके भी पैसा कमा सकते है।

नुकसान

  • आपको अपना इंस्टाग्राम आईडी जोखिम में डालना पड़ेगा।
  • Viralo App नई है तो विश्वास करना थोड़ा कठिन होता है।
  • चैलेंज का बजट सीमित होता है।
  • पैसे कमाने के लिए Reels पर लाखों में Views लाने होंगे।
  • डायरेक्ट कंपनी को कांटेक्ट करने का संभावना कम है।
  • छोटे क्रिएटर को पैसे कमाने में मुश्किल होगी।

Viralo App Real or Fake

अब बात कर लेते है Viralo का रियल और फेक होने का। दोस्तों देखो Viralo एक नई ऐप है।इस App का Play Store पर डाउनलोड 5 लाख Users का और 4.1 रिव्यु रेटिंग है। पूरी तरीके से इस ऐप पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। इस ऐप पर विश्वास करने के लिए कंपनी ने कोई ऐसा प्रूफ यूजर्स के बीच में नहीं रखा है। जिससे यूजर्स को यह विश्वास हो सके कि यह App जेनुइन है। इस ऐप पर यूजर्स अपने जोखिम पर इंस्टाग्राम प्रोफाइल को जोड़। 

नोट: 

Viralo App एक जोखिम हो सकता है। अपना इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी अपने जोखिम पर जोड़। आपको लग रहा है कि मेरी इंस्टाग्राम आईडी खतरे में पढ़ सकता है तो आप लालच में ना पड़े और अपने इंस्टाग्राम आईडी को ना जोड़ें।

Video Information