YouTube Guiding

YouTube Strike: YouTube चैनल पर कितने प्रकार का Strike मिलता है, सबसे खतरनाक स्ट्राइक कौन सा होता है

 YouTube पर कितने प्रकार का स्ट्राइक मिलता है, सबसे खतरनाक स्ट्राइक कौन सा होता है।

YouTuber हर कोई बनना चाहता है YouTube पर क्रिएटर बन कर सब पैसा कमाना चाहता है। जिसको भी YouTube की थोड़ी भी ज्ञान है वो अपना चैनल बना लेता है और विडियो अपलोड कारन शुरू का देता है और आशा रखता है की मैं अपना चैनल एक दिन मोनेटाइज कर लूँगा और पैसा कमाना शुरू कर दूंगा। YouTube पैसा कमाना और नाम कमाना ये सोच बिल्कुल सही है। पर बहुत कम लोगो को YouTube के कठिन नियम, स्ट्राइक,और Community Guideline के बारे में पता नहीं होता है। YouTube पर लोग पैसा और अपनी पहचान कमाने में सबसे ज्यादा असफल वो होता है जिन्हें YouTube Strike की सही ज्ञान नहीं होता है। स्ट्राइक की ज्ञान नहीं होने की वजह से या तो लोगों का चैनल डिलीट कर दिया जाता है या मोनेटाइज नहीं हो पता है।

आज हम आपको बताएँगे की YouTube पर YouTuber को कितने प्रकार का स्ट्राइक मिलता है और सबसे खतरनाक स्ट्राइक कौन सा होता है। आज हम आपको YouTube Strike की पूरी जानकारी देंगे की स्ट्राइक क्या होता है और ये क्यों मिलता है।

YouTube Strike क्या होता है

YouTube पर संतुलन बना रहे इसके लिए YouTube ने स्ट्राइक जैसा आप्शन रखा है। YouTube पर YouTuber को 3 प्रकार के स्ट्राइक मिलता है 1. Community Guideline Strike 2. Copyright Strike 3.Copyright Claim ये 3 प्रकार के स्ट्राइक मिलता है। स्ट्राइक YouTubers के चैनल पर 90 दिनों तक बना रहता है। अगर 90 दिनों के अन्दर आपके चैनल पर 3 स्ट्राइक गया तो आपका चैनल  डिलीट कर दिया जायेगा। 

आज हम आपको इन 3 स्ट्राइक के बारे में विस्तार से बताएँगे की ये स्ट्राइक क्यों आता है और इससे कैसे बचाएं। अगर  अपने YouTube Channel को स्ट्राइक जाये तो इसका क्या समाधान है।

1. Community Guideline Strik

ये स्ट्राइक किसी YouTubers को तब जाता है जब Youtubers  Community Guideline का उल्लंघन करता है। Community Guideline में दिये गये नियमों को नहीं मानता है। Community Guideline नियमों यानी कि आप गलत कंटेंट का उपयोग करता है आप अगर अपने चैनल पर सेक्सी, खतरनाक, नशा, अफवाह, हथियार, शोषण, गाली, गलत न्यूज़, आदि जैसा कंटेंट का विडियो बना कर चैनल पर अपलोड करते होतो आपको  Community Guideline Strike मिल जायेगा। Community Guideline क्या है इसकी पूरी जानकारी के लिए YouTube/Google के पेज पर जा कर पढ़ ले।

समाधान इसका समाधान है की आप गलत कंटेंट का विडियोअपलोड मत करिए और Community Guideline के नियमों का पालन करें

2. Copyright Strike

Copyright Strike  ये YouTubers के लिये सबसे बड़ा खतरनाक होता है जो की हर YouTubers अनजाने में या स्टाइल देने की वजह से होती है या किसी तरह का ट्रिक अपनाने के चक्कर में ये गलती कर बैठते है। Copyright Strike तब मिलता है जब आप किसी भी YouTubers के कंटेंट यानी कि दूसरे YouTubers के चैनल से उनका विडियो डाउनलोड कर के अपने चैनल पर अपलोड कर लेते है। यानि की आप किसी और की कॉपी करते है।आप दूसरे YouTubers के चैनल से उनका विडियो डाउनलोड कर के अपने चैनल पर अपलोड कर लेते है। ऐसे में जिस YouTubers का विडियो आप उनके चैनल से लिए है वो आपको Copyright Strikeदेते है। 

सामने वाला आदमी YouTube को फ्रॉम के जरिये कहता की मेरा कंटेंट कोई और उपयोग कर रहा है। हम मेहनत कर रहे हम कंटेंट में वीडियो शूट करते है उसे एडिट करते है और दूसरा उसका उपयोग कर रहा है। मैं उन सभी को Copyright Strike देना चाहता हूँ। YouTube उनकी बात सुनता है और विस्तृत जाँच करता है और अगर सही में उनका कंटेंट विडियो कोई अपने चैनल पर अपलोड किया है तो उस YouTuber को Copyright Strike दे दिया जाता है। 90 दिनों के अंदर 3 कोई स्ट्राइक गया तो आपका चैनल  7 दिनों के बाद डिलीट कर दिया जायेगा। 

समाधान : इसका समाधान है की YouTube आपको उस आदमी का नाम और सम्पर्क बताता है की आपको इस आदमी ने Copyright Strike दिया है। YouTube बोलता है की आप इस से आदमी से बात करो आपस में समझौता करो फी मुझे दोनों अपना फैसला सुनाओ। तब हम Copyright Strike हटा देंगे नहीं तो Copyright Strike 90 दिनों तक बना रहेगा।

3. Copyright Claim

ये Copyright Strike जैसा ही होता है इसमें क्या होता है की अगर आपका चैनल मोनेटाइज है तो आपका इनकम उसको मिल जाता है जिसका आप कंटेंट उपयोग कर रहे है। जब आप किसी भी YouTubers के कंटेंट यानी कि दूसरे YouTubers के चैनल से उसका वीडियो डाउनलोड कर के अपने चैनल पर अपलोड कर लेते है। यानी की आप किसी और की कॉपी करते है।आप दूसरे YouTubers के चैनल से उनका विडियो डाउनलोड कर के अपने चैनल पर अपलोड कर लेते है। ऐसे में जिस YouTubers का विडियो आप उनके चैनल से लिए है वो आपको  Copyright Claim देगा और आपके वीडियो से हो रही सारी कमाई YouTube उसको दे देगा।

समाधान : इसका समाधान है की YouTube आपको उस आदमी का नाम और सम्पर्क बताता है की आपको इस आदमी ने  Copyright Claim दिया है। आप इस से आदमी से बात करो आपस में समझौता करो फी मुझे दोनों अपना फैसला सुनाओ। तब हम  Copyright Claim  हटा देंगे नहीं तो  Copyright Claim  बना रहेगा और आपकी सारी कमाई उसको मिलेगा आपको नहीं इसमें दिनों का नियम नहीं होता है जब तक विडियो पर व्यूज आएगा कमाई होगा उसको मिलता रहेगा।