Tech - Like

गूगल मैप में लॉन्च किया AR Live नेविगेशन का नई फीचर, गूगल मैप में जगह सर्च करने पर मैप के साथ फोटो भी दिखेगा

क्या  है गूगल का AR Live फीचर और कैसे काम करता है AR Live गूगल मैप में 

Google Map: गूगल माप इसको सभी स्मार्ट फ़ोन यूजर जरुर जानते होगे। गूगल अपने गूगल मैप एप्प में आये दिन काफी अपडेट करता रहता है। इस बार जो गूगल ने अपडेट किया है वो काफी कमाल की है। गूगल मैप में आई कमाल की फीचर में आपको इस बार बहुत बढीया फीचर मिलने जा रहा है। गूगल ने अपने गूगल मैप में नई फीचर लॉन्च करने जा रहा है वो है Augmented Reality Live इसे आप आर लाइव (AR Live) के नाम से भी जान सकते है। हम आपको पूरे विस्तार से जानकारी देंगे की Augmented Reality Live क्या है और ये कैसे काम करेगा।

AR Live व्यू फीचर क्या है 

गूगल मैप में आई इस AR Live का पूरा नाम है Augmented Reality Navigation Live आप इस फुल नाम से इसे जान सकते है। AR Live गूगल मैप में आपको नई जगहों को सर्च करना और आसान बना देगा। अब आपको गूगल मैप रास्ता ही नहीं दिखेगा बल्कि आपको याद रहे इसके लिए आपको रास्ते की पहचान भी आपको देगा। अब आप गूगल मैप पर लाइव व्यू फोटो भी देख सकते है जिस जगह को आप सर्च कर रहें है। जैसे आप कोई जगह सर्च किये गूगल मैप में जहाँ आपको जाना है तो गूगल मैप एप्प के डिस्प्ले पर आपको आधा में मैप दिखेगा और आधा में आर लाइव व्यू की मदद से फोटो दिखेगा।

AR Live कैसे काम करेगा

गूगल मैप एप्प के डिस्प्ले पर आपको आधा में मैप दिखेगा और आधा में नीचे नेविगेशन आर लाइव व्यू की मदद से फोटो दिखेगा। आप जहाँ भी नई जगह सर्च कर के जायेगे आपको आस पास की पहचान के लिए दुकान,एटीएम, स्कूल, कॉलेज,रेतुरेंट्स, होटल, साइन बोर्ड, और इमारतें, आदि का लाइव व्यू दिखेगा यानी कि आपको इन सभी चीजों का फोटो दिखेगा जिस से आपको कोई नई जगह को खोजने में दिक्कत नहीं होगा। आप किसी जगह की मशहूर स्थान के नाम और फोटो की पहचान कर जगह को ढूंढ सकतें है। अब गूगल मैप रास्ते दिखने के साथ रास्ते की पहचान भी करेगा आपको नेविगेशन आर लाइव में साइन बोर्ड और इमारतें दिखाई देगा।

AR Live का उपयोग कैसे करें

हम आपको नीचे कुछ अटप में बताने जा रहे है की आपको AR Live का उपयोग अपने गूगल मैप के एप्प में कैसे करना है।

1. अपने मोबाइल फ़ोन में अपना गूगल मैप खोलें निर्देश पर क्लिक करें और उस जगह को सर्च करें जहाँ आपको जाना है।

2. अब आपको डिस्प्ले पर जगह का मैप दिख गया होगा अब आप मैप के सबसे ऊपर यात्रा वाले मोड के टूलबार में पैदल चले पर क्लिक करें।

3. आपको नीचे स्क्रीन के बीच में देखेंगे की आपको लाइव व्यू (Live Views) का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।

4. अब आपको मोबाइल के कैमरा का आज्ञा मांगेगा आप दे दीजिए। मैप में आपके मौजूदा जगहों का व्यूज करेगा।

5. अब आपको डिस्प्ले पर नेविगेशन में आपको साइन बोर्ड तथा इमारतें और आसपास की सभी चीजें दिखेगा जो गूगल मैप खोज पायेगा।

AR Live का लॉन्च होगा और किस डिवाइस में चलेगा

गूगल मैप का AR Live फीचर Android, ios. PC MS Window, ईन सभी डिवाइस में काम करेगा। गूगल मैप का AR Live फीचर दिसंबर के लास्ट में या 2023 के शुरू में रोल आउट  कर दिया जायेगा। यही कहा जा सकता है गूगल की जानकारी के हिसाब सेगूगल AR Live का डेमो कर चुका है

आशा करता हूँ की आपको पूरी जानकारी मिला होगा अगर आपका कोई भी सवाल हो तो आप मुझे कमेंट्स में पूछ सकतें है।