YouTube Guiding

YouTube Create App In Hindi | YouTube Create App से विडियो एडिटिंग कैसे करें | Yt Create App का उपयोग और फायदे

YouTube ने  यूट्यूबर्स के लिए YouTube Create App लॉन्च किया है। आज हम बात करने वाले है YouTube Create App क्या है और ये कैसे काम करता है। अभी के टाइम में हर यूट्यूब यह जानने की कोशिश कर रहा है कि यह जो यूट्यूब नया ऐप लॉन्च किया है। क्या इस ऐप में ज्वाइन करना करना सुरक्षित है या नहीं है और इस नई ऐप को कैसे इस्तेमाल किया जाएगा। दोस्तों आज आपको पूरी जानकारी मिलेगी।

YouTube Create App

YouTube Create App क्या है

YouTube के तरफ से YouTubers के लिए एक Editing App लांच किया गया जिसका नाम Yt Create रखा गया है। ये एप्प आपको प्ले स्टोर में मिल जायेगा। YouTube के द्वारा जो App लॉन्च किया गया है वहां Creator फ्री में विडियो को एडिट कर सकते है। इस एप्प में आपको एडिटिंग के कुछ ऐसे फीचर मिल जाते है जो आप किसी अन्य एप्प में पैसा दे कर उपयोग करते है। यहाँ पर क्रिएटर्स वीडियो को और रील को एडिट करके डायरेक्ट अपने चैनल पर अपलोड कर सकते है। क्रिएटर अपने चैनल को YouTube Create App से ज्वाइन कर सकते है और इस ऐप पर वीडियो और रील्स को एडिट करके अपलोड का ऑप्शन है। उस पर क्लिक करके अपने चैनल पर वीडियो इस ऐप से डायरेक्ट अपलोड कर सकते है।

Yt Create का उपयोग कैसे करें

हम आपको बताने जा रहे है की आप YouTube Create App का उपयोग कैसे कर सकते है। कुछ स्टेप नीचे बताया गया है उसे ध्यान से समझे आपको इस App को  एडिटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं आएगा।

  • गूगल प्ले स्टोर से App को इनस्टॉल कर ले।
  • अब आप Sign in वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • आप जिस Gmail से अपने YouTube Channel चला रहे है वो Gmail को जोड़ें।
  • अभी आपको व्हाइट कलर में  प्लस (+) का आइकॉन दिख रहा होगा। 
  • प्लस पर क्लिक करें और अपने मोबाइल के गैलरी से विडियो को Import करें।
  • अब वीडियो को एडिट करना शुरू करें। 

इसे जरुर पढ़ें –

एडिटिंग कैसे करें

इस ऐप में एडिटिंग करने के लिए आपको काफी ऑप्शन दे दिए जाते है। जहां पर आप काफी आसानी से अपने वीडियो को एडिट कर सकते है। नीचे हम आपको एडिटिंग के ऑप्शन की जानकारी देने जा रहे है। ताकि आप समझ सके कि इस ऐप से कैसे आपको एडिट करना है।

एडिटिंग फीचर –

Overlay – इसकी मदद से आप अपने विडियो में फोटो जोड़ सकते है।

Text – आपके वीडियो पर टेक्स्ट में कुछ लिख सकते है।

Sticker – आपको कई तरह के स्टीकर और एमोजी लगाने को मिल जायेगा। 

Sound – आप अपने वीडियो इफेक्ट्स और म्यूजिक लगा सकते है और वीडियो साउंड को सुधार सकते है।

Voiceover – वीडियो में रिकॉर्डिंग के बाद अलग से अपना वॉइस रिकॉर्ड कर के लगा सकते है।

Caption –  आप अपने हर वीडियो में Caption  भी लगा सकते है।

Split – वीडियो में Split लगा कर जहाँ से मन वहां से विडियो Cut कर सकते है। एक्स्ट्रा भाग को काट के हटा सकते है।

Filters – इसमें आप वीडियो का कलर फिल्टर अपने हिसाब से सेट कर सकते है।

Effects – वीडियो का कलर इफेक्ट्स अपने हिसाब से सेट कर सकते है।

Adjust – विडियो के ब्राइटनेस को एडजस्ट करने के लिए होता है। आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है।

Speed – अपने विडियो के आवाज़ और सीन को  स्पीड 10 गुना तक बढ़ा सकते है।

Volume – विडियो और रील के वॉल्यूम को जीरो भी कर सकते है। मानो आप कहीं वीडियो में आप कोई गलत शब्द बोल दिए तो आप वहां वॉल्यूम को जीरो कर सकते है।

Audio Cleanup – ये सबसे मजेदार फीचर है। आपके Audio Cleanup की मदद से वीडियो में बैकग्राउंड नोज ( Nose) को एक क्लिक पर हटा सकते है।   

Rotate – विडियो को आप चारो तरफ घूम सकते है।

Replace – आप वीडियो के स्थान को बदल सकते है। 

Rearrange – आप वीडियो को अपने साहब से आगे पीछे करके एडिट कर सकते है।  

Delete – आप गलत और एक्स्ट्रा वीडियो को एडिटिंग में डिलीट भी कर सकते है।

Duplicate – आप अपने वीडियो का बैकअप के लिए डुप्लीकेट वीडियो भी बना सकते है। 

Creators को फायदा

यूट्यूब की तरफ से लांच किए गए इस नई ऐप में क्रिएटर को काफी फायदा हो रहा है। क्रिएटर को वीडियो एडिट करने के लिए कई सारे एप्लीकेशन को अपने फोन में इंस्टॉल करना पड़ता था। वीडियो को एडिट करने के बाद यूट्यूब पर जाकर अपने चैनल पर वीडियो को अपलोड करना पड़ता था। आपको पैसा दे कर Editing App से विडियो एडिट करना होता था पर अब आप फ्री में Yt Create App से एडिटिंग कर सकते है।

फायदे –

  • युटुब क्रिएटर एप से ही डायरेक्ट अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
  • वीडियो को फ्री में एडिट कर सकते है।
  • अपने वीडियो और रील्स को प्रोफेशनल बना सकते हैं।
  • आप Audio Cleanup ऑप्शन पर क्लिक कर के विडियो में आये बाहरी आवाज नोज को हटा सकते है। 
  • यहाँ कुछ ऐसे फीचर YouTube आपको फ्री में दे रहा है जो आपको अन्य एडिटिंग एप्प में पैसा दे कर लेना होता है। 
  • यहाँ आपको 18 से ज्यादा एडिटिंग ऑप्शन मिल जाता है।

निष्कर्ष –

दोस्तों आज हमने आपको Yt Create के बारे में पूरी विस्तार से जानकारी दिया है हमने आपको बतया कीYt Create App क्या है, इसका उपयोग की करे इससे विडियो एडिटिंग कैसे करें और इसके फायदे। आशा करता हूँ की आपको पूरी जांनकारी मिला होगा